फांसी पर झूलती महिला का शव मिला ससुराल वाले हुए फरार पुलिस कार्रवाई में जुटी
बिहार के जहानाबाद में एक महिला का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव जिससे पूरे गांव में मच गई हलचल मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है घटना के बाद ससुराल वाले घर से हुए फरार यह घटना टेहटा ओपी क्षेत्र के पहाड़ियों से घिरे गांव में है!
शादी 2014 में हुई थी
मृतिका महिला की पहचान बिहार पुलिस के होनहार जवान दीपू पासवान के द्वारा की गई मृतिका महिला के भाई ने बताया है मखदुमपुर थाना के अंतर्गत महंगूपुर गांव का रहने वाला है मृतिका महिला की शादी साल 2014 में दीपू पासवान के साथ हुई थी वह बिहार पुलिस के होनहार जवान है वर्तमान समय में पटना में ड्यूटी करते हैं और उनकी दो छोटी बच्चियां भी हैं हाल ही के समय में दीपू पासवान के मां-बाप और सहपरिवार घर से फरार हैं पुलिस तलाश में जुटी हुई है पुलिस का कहना है दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
घर छोड़कर हुए फरार ससुराल वाले
मृतिका महिला की भाभी ने बताया है कि उसने रविवार के दिन फोन किया था उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट बहुत ज्यादा करते हैं और हमेशा छोटी-छोटी बात पर झगड़ा किया करते थे मृतिका महिला ने अपनी भाभी से बताया था कि उसके पति रविवार को ड्यूटी खत्म करके आए थे जिससे पता चला कि अगले ही दिन उसके पति ने अपनी पत्नी को मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया और सभी परिवार घर छोड़कर फरार हो गए यह घटना आत्महत्या नहीं है पुलिस कार्रवाई में जुटी है!
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
तारा कांता कमला के मायके वालों का कहना है उन्होंने टू व्हीलर गाड़ी दिए थे इसके बाद वह फोर व्हीलर गाड़ी लेने के लिए दबाव डाल रहे थे मायके वालों ने इसी बात को लेकर आशंका जताई है कहा है महिला के पति के नाजायज संबंध थे अपनी ही भाभी के साथ उनके डिमांड में वह फोर व्हीलर की डिमांड कर रहे थे जिसके कारण उन्होंने तारा कांता कमला महिला को मार कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया शादी के कुछ दिनों बाद से ही तारा कांता कमला देवी को प्रताड़ित करते रहते थे!
पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया पुलिस पूरी छानबीन में लगी हुई है इस मामले में कोई भी बड़ा पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने नहीं आ रहा है फिलहाल अभी गांव में हलचल मची हुई है पुलिस पूरी छानबीन करेगी


0 Comments